Monday 12 November 2012

पटवारी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों से प्रतिभूति/जुर्माना राशि के संबंध मे

पटवारी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों से प्रतिभूति/जुर्माना राशि के संबंध मे 

                                              कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त, मध्यप्रदेश के पत्र 
क्रमांक/496/10परीक्षा/पट०परी०/2012 ग्वालियर, दिनांक 9.11.2012 के द्वारा प्रशिक्षण संस्थान/ 
शालाओ मे पटवारी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों से म०प्र० भू-अभिलेख नियमावली 
भाग-1 अध्याय 2 नियम 7 की कंडिका-1(ख) मे दिये गए निर्देशानुसार प्रत्येक प्रशिक्षार्थी से 
प्रतिभूति राशि 1000/- जमा करने की स्वीकृति दी गयी है। म०प्र० शासन राजस्व विभाग के पत्र 
क्रमांक 1704/1132/99/सात-5 दिनांक 31.5.99 द्वारा प्रशिक्षण शाला मे प्रशिक्षण के दौरान बिना 
अनुमति अनुपस्थित रहने वाले प्रशिक्षणार्थियों से निर्धारित जुर्माना एक आना प्रतिदिन के 
स्थान पर रुपये 10/- संशोधन कर स्वीकृति प्रदान की गयी है।

No comments:

Post a Comment